पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश द्वारा अवैध हथियारों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच श्री राजेश व्यास द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिह सिसोदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्रीमति निकीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा द्वारा अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 03 अवैध देशी पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस सहित देशी पिस्टल बनाने का सामान जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का विवरण – थाना मनासा को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार निवासी ग्राम आंतरीमाता का एक देशी पिस्टल मय एक राउण्ड लेकर अपनी मोटर सायकिल सुजुकी मेक्स 100 लाल रंग की क्र.एमपी -44 बी 7876 से अपने गांव से मनासा तरफ आ रहा है सुचना पर से पुलिस टीम द्वारा सारसी फंटे पर आरोपी दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार निवासी ग्राम आंतरीमाता के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक राउण्ड जिंदा के जप्त किया गया। आरोपी दुर्गांशंकर से पीआर के दौरान पुछताछ करते आरोपी ने नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर निवासी आंत्रीमाता से दो पिस्टल और खरीदना बताया जो आरोपी दुर्गांशकंर की निशादेही से और दोनो पिस्टल जप्त की गई तथा राजस्थान एवं आसपास के जिलों के तस्करों को हथियार सप्लाई करना बताया गया, जिनके बारे में अनुसंधान जारी है। प्रकरण में आरोपी दुर्गाशंकर की निशादेही पर आरोपी नानालाल के घर दबिश देते अवैध हथियार देशी पिस्टल बनाने के उपकरण ग्राईंडर मशीन, चार देशी बन्दुक बनाने की नाल, बीट हेम्बर, ट्रेगर, मैगजिन, वेल्डिंग मशीन, लेन्थ मशीन, हथौडा, प्लायर, स्प्रिंग अन्य पिस्टल बनाने के उपकरण जप्त किये गये। प्रकरण में आरोपी नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर की तलाश करते फरार होकर फरार आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी – दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार निवासी ग्राम आंतरीमाता
फरार आरोपी – नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर निवासी आंत्रीमाता
जप्त मश्रुका – 03 देशी पिस्टल, दो जिन्दा कारतुस, ग्राईंडर मशीन, चार देशी बन्दुक बनाने की नाल, बीट हेम्बर, ट्रेगर, मैगजिन, वेल्डिंग मशीन, लेन्थ मशीन, हथौडा, प्लायर, स्प्रिंग अन्य पिस्टल बनाने के उपकरण
सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी एवं उनकी टीम उनि तेजसिह सिसोदिया, सउनि गोविन्दसिंह राठौर, प्र.आर. राघवेन्द्रसिंह, प्र.आर. प्रकाश सिनम, प्र.आर. मनोहरदास बैरागी, आर. पदमसिह, आर. ईश्वर प्रजापति, सैनिक मोहनसिह एवं प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें सहित सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा है।







