होली, धुलेंडी, रंगपंचमी व रमजान त्यौहार के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली जाकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये गये है।
होली, धुलेंडी के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 01.03.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल द्वारा पुलिस थाना नीमच केट, बघाना एवं नीमच सिटी के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील की गई। जिला मुख्यालय के पलैग मार्च के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, एसडीएम नीमच श्री संजीव साहु, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक आर.एस.डांगी, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, प्रभारी यातायात सुबेदार सोनु बड़गुजर, सुबेदार सुरेश सिसोदिया सहित जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। इसी प्रकार जिले के सभी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील ईलाकों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा होलीका दहन एवं धुलेंडी की डयूटी पर तैनात पुलिस बल की पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर ब्रिफिंग की जाकर होली एवं धुलेंडी के दौरान अपनी डयूटी को मुस्तैदी के साथ करने एवं आमजनता से सद्व्यवहार करने संबंधी समझाईश दी गई।
होली एवं धुलेंडी के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा त्यौहार के दौरान ड्राय डे को दृष्टिगत् रखते हुए अवैध शराब के विरूद्व अभियान चलाया जाकर थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज, ढाबों की चैकिंग की कार्यवाही की गई।
नीमच पुलिस की आमजनता से अपील – जिला पुलिस नीमच द्वारा आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील करती है कि त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।

keyboard_arrow_up
Skip to content