पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपराध समीक्षा बैठकों के दौरान फरार अपराधियों एवं आदतन अपराधियों के विरूद्व विशेष अभीयान चलाया जाकर उनकी धरपकड़ संबंधी निर्देश दिये गये है।
       	पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अकिंत जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी विकास पटेल के कुशल नेतृत्व में नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा लडाई झगडा मारपीट,चोरी, लूट जैसे 25 अपराध पंजीबद्व आदतन अपराधी बाबु उर्फ इरफान रंगरेज को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल मय राउन्ड़ जप्त करन में सफलता प्राप्त की गई है।
 	       आदतन अपराधी बाबु उर्फ इरफान पिता रफीक मोहम्मद रंगरेज के विरूद्व पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 65/25 धारा धारा 126(2),296,115(2),351(2), 118(1),3(5) बीएनएस का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से ही फरार होकर शिकायतकर्ता से रंजिश रख बदला लेने नियत से पिस्टल मय जिंदा राउण्ड को लेकर घुम रहा था जिसे मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पंचानों के समक्ष मय पिस्टल व जिंदा राउण्ड के गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के नामः- 1 बाबु उर्फ इरफान उर्फ समीर रंगरेज पिता रफीक रंगरेज जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी जमाई मौहल्ला नाथुखेडी नीमच सिटी।
सराहनीय कार्यः- निरी विकास पटेल, उनि गजेन्द्र सिंह चौहान, उनि कन्हैयालाल सौलंकी, प्रआर. जितेन्द्र जगावत, आर. लक्की शुक्ला, आर. दशरथ थावरिया, आर. विनोद राठौर, चालक आरक्षक महेन्द्र कुमार एवं सायबर सेल नीमच टीम का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी का आपराधिक रिकार्ड –
क्र.	          थाना	       अपराध क्र0	              धारा
1		नीमच सिटी	530/14	        341.294.323.506,34  भादवि
2		नीमच सिटी	397/15	         294.323.506 भादवि
3		नीमच सिटी	25/16	         323,294,506 भादवि
4		नीमच सिटी	262/16	          294.506.34 भादवि
5		नीमच सिटी	278/17	          294,323,506,34 भादवि
6		नीमच सिटी	302/17	          323.294.506,34 भादवि
7		नीमच सिटी	367/17	          25 आर्म्स एक्ट
8		नीमच सिटी	77/18	          147,148,294,506 भादवि
9		नीमच सिटी	280/18	           379 भादवि
10		नीमच सिटी	343/18	          14,15 राज्य सुरक्षा अधिनियम
11		नीमच सिटी	433/19	           323.294.506 भादवि
12		बघाना	        25/21	           392 भादवि
13		नीमच केंट	        48/21	           392 भादवि
14		नीमच सिटी	432/21	             25 आर्म्स एक्ट
15		नीमच सिटी	491/21	             323,294,506 भादवि
16		नीमच सिटी	537/21	              294.323.506,34 भादवि व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(वीए) एससी एसटी एक्ट
17		नीमच सिटी	99/22	              279 भादवि
18		नीमच सिटी	130/22	              507 भादवि
19		नीमच केंट	         269/22	             379 भादवि
20		नीमच केंट	        704/22	              379 भादवि
21		नीमच केंट	        283/23	              279,337, 289 भादवि
22		नीमच सिटी	289/23	              323,294, 506 भादवि
23		नीमच केंट	        443/23	              323,294,506,34 भादवि
24		नीमच सिटी	53/24	              379 भादवि
25		नीमच केंट	        65/25	              126(2),296,115(2),351(2),118(1),3(5) बीएनएस






