माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश द्वारा जिलों में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्व सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये है।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी नीमच कैंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, उप निरीक्षक मंगलसिंह राठौर थाना जीरन, उप निरीक्षक असलम पठान थाना नीमचसिटी, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें की टीमों द्वारा 36 घंटे के अंदर उदयविहार स्थित डेल्हीवरी कोरियर कंपनी के आफिस में हुई चाकुबाजी एवं लूट की घटना का पर्दाफाष करते हुये घटना में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त चाकु, मोटर सायकल एवं लुटी गई नगदी 90800 रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।
घटना का विवरण:- दिनांक 24.06.2026 को डेल्हीवरी कॉरियर के ब्रांच मैनेजर तारिक खान द्वारा पुलिस थाना नीमच कैंट पर रिर्पोट की गई कि दिनांक 23.06.2026 की रात्री करीबन 9.20 बजे कॉरियर आफिस का कर्मचारी सुरज नाथ ऑफिस में अकेला काम कर रहा था तभी चार लङके मोटर सायकल से आये और चारो लङके ऑफिस के अन्दर घुस गये जिनमे से दो लङके सुरज को गर्दन पकङ कर चाकु अङा कर काउन्टर के पास बाथरुम साईड ले गये और दो लङके हमारे ऑफिस के केश काउन्टर में रखे रुपये लुट अपनी जेब में रखने लगे जिस पर सुरज चिल्लाया तो सुरज को पकङे दो लङको मे से एक लङके जो पैर से हल्का लंगङा कर चल रहा था नें अपने पास लिये चाकु से सुरज पर वार किया जिससे सुरज के दाहिने हाथ में एवं दोनों कंधो पर गम्भीर चोट आई एवं केश काउन्टर में रखे आज का कलेक्शन करीबन डेढ़ लाख रूपये लुटकर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर से थाना नीमचकैण्ट पर अपराध क्रमांक 335/2026 धारा 309(6),331(6) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विशेष पुलिस टीमों का गठन:- घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और डेल्हीवरी कोरियर कंपनी के आफिस स्टाफ के घटना के संबंध में जानकारी ली गई। एस.पी. श्री राजेश व्यास द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु स्वयं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी नीमच कैंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, उप निरीक्षक मंगलसिंह राठौर थाना जीरन, उप निरीक्षक असलम पठान थाना नीमचसिटी, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें की 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया जाकर एस.पी. श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस टीमों को अलग अलग टास्क दिये जाकर उनकी स्वंय मानिटरींग की गयी।
घटना का खुलासा:-
एसपी श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस टीमों को अलग अलग टास्क दिये गयें। घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। पूर्व में हुयी घटनाओं का विश्लेषण किया गया। घटनास्थल एवं घटनास्थल के आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर प्राप्त फुटेज का विश्लेषण कर कड़ी से कड़ी जोड़़ते हुए विषेष पुलिस टीमों के सदस्यों द्वारा नीमच,मंदसौर,प्रतापगढ एवं चित्तोड़गढ क्षैत्र के टोल नाकों एवं अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरों का विष्लेषण किया गया। पुलिस टीम द्वारा डेल्हीवरी कोरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों, काम छोड़ने वाले कर्मचारियों एवं विगत कुछ दिनों से अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत काम छोड़ने वाले कर्मचारियों के संबंध में जांच प्रांरभ की गई। पुलिस टीम को विगत् दिनों काम छोड़ने वाले एवं वापस काम पर आने वाले इस्लाम मोहम्म्द निवासी नीमच पर संदेह किया जाकर जांच तेज की गई। इस्लाम मोहम्म्द के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि विगत् दिनों इस्लाम मोहम्मद को काम से निकाल दिया गया था तथा ये वापस काम पर आया है। पुलिस टीम द्वारा उक्त दिशा में कार्य करने पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि इस्लाम मोहम्मद द्वारा उक्त घटना को अपने दोस्त आसिफ मंसुरी, सोहेल मंसुरी, जाहिद खॉ एवं असरफ कुरेशी जो कि मंदसौर जिलें के रहने वाले है अंजाम दिया गया है।
दिनांक 25.06.26 को पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकडें गये व्यक्तियों से पूछताछ करते अपना नाम सोहेल मंसुरी, जाहिद खॉ, असरफ कुरेशी एवं इस्लाम मोहम्मद बताया गया। पुलिस टीमों द्वारा चारों से डेल्हीवरी कोरियर कंपनी के आफिस में हुई घटना के संबंध में पूछताछ करते लूट की घटना एवं घटना के दौरान चाकुबाजी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
प्रकरण में 01 अन्य आरोपी आसिफ मंसुरी के संबंध में पूछताछ करते अजमेर जाना बताया जाने पर तत्काल पुलिस टीम को अजमेर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर आसिफ मंसुरी को अजमेर से राउन्डअप किया गया। पुलिस टीमों द्वारा उक्त सभी आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ करते आरोपियों द्वारा लुट की नियत से डेल्हीवरी कॉरियर कंपनी के आफिस में घुसकर लुट की घटना कारित करने एवं कॉरियर कर्मी सुरजनाथ द्वारा घटना का विरोध करने पर चाकु से हमला कर कॉरियर कर्मी को गंभीर रूप से घायल करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीमों द्वारा आरोपीगणों की निशादेहीं से घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल एवं लुटी गई राशि में से 90800 रूपये नगदी जप्त किये गये।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरण:-
01. सोहेल मंसुरी पिता अफजल मंसुरी उम्र 21 वर्ष निवासी सीतामउ फाटक, मटन वाली गली मंदसौर जिला मंदसौर
02. असरफ कुरैशी पिता जब्बार कुरैशी उम्र 26 वर्ष निवासी कुरैशी मस्जिद के पीछे, ग्राम कचनारा जिला मंदसौर
03. जाहिद खां पिता शेहजाद खां उम्र 22 वर्ष निवासी नई आबादी ग्राम कचनारा जिला मंदसौर
04. आसिफ पिता एहसान मंसुरी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम धमनार हा.मु. दलौदा जिला मंदसौर
05. इस्लाम पिता मिठ्ठु खां उम्र 35 वर्ष निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, कॉम्पलेक्स के सामने नीमच जिला नीमच
जप्त मश्रुका: – 01 चाकु , 01 मोटर सायकल एवं नगदी 90800 रूपये
सराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक सौरभ शर्मा थाना प्रभारी नीमच कैंट,उनि दिवानसिंह, उनि मंगलसिंह राठौर थाना जीरन, उनि असलम पठान थाना नीमचसिटी, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल), प्रधान आरक्षक मनोज ओझा, प्रधान आरक्षक उमेश चौहान, आरक्षक सर्वेश यादव, आरक्षक सोनेन्द्र राठौर, आरक्षक मनीष बैरवा, आरक्षक लक्की शुक्ला, आरक्षक गणेश मालेचा, आरक्षक लखनप्रतापसिंह (सायबर सेल), आरक्षक कुलदीपसिंह (सायबर सेल), आरक्षक मधुसुदन, आरक्षक राहुल सौलंकी, आरक्षक पंकज पाटीदार, थाना नई आबादी मंदसौर से आरक्षक अनिल आर्य, आरक्षक पुष्कर धनगर की सराहनीय भुमिका रही।








