माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाकर नशे के सौदागरों के विरूद्व सख्त कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस थाना जावद, पुलिस थाना जीरन एवं पुलिस थाना सिंगोली द्वारा अभियान के दौरान नशे के सौदागरों के विरूद्व सख्त कार्यवाही कर लगभग 62 लाख रूपयें मुल्य की 500 ग्राम एमडी, 02 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम एवं 67 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त कर 04 तस्करों को गिफ्तार करेन में सफलता प्राप्त की गई है।
कार्यवाही क्रमांक 01 – पुलिस चौकी नयागांव – दिनांक 03.04.2026 व 04.04.2026 की दरमियानी रात को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन हाइवे रोड पर रेलवे फाटक के पास नयागांव में पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक हुंडई कम्पनी की आई 20 कार क्रमांक त्श्र-42-ब्।-0916 को फोर्स की मदद से रोका और चालक को अभिरक्षा में लेकर उक्त संदिग्ध कार की तलाशी में मिले 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व 15 किलोग्राम डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत् जप्त किया गया तथा कार के चालक राजूराम पिता हरिराम जाट उम्र 42 साल निवासी ग्राम बलाया थाना मुंडवा जिला नागौर, राजस्थान को मौके से गिरफ्तार कर गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दिनांक 04.04.2026 को अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।
कार्यवाही क्रमांक 02 – पुलिस थाना जीरन – पुलिस थाना जीरन को दिनांक 3.4.2026 को संदिग्ध वाहन की चैकिंग के दोरान बीना नबर की एच एफ डिलक्स मोटर सायकल चालक के द्वारा आवरीमाता -चीताखेडा रोड पर नाकाबंधी देख पर मोटर सायकल को लेकर भागने का प्रयास करने लगा जहा फोर्स के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए बीना नबर की मोटर सायकल एचएफ डिलक्स को रोका तलाशी लेते मोटर सायकल के आगे टकी पर रखी थेली मे रखा अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल वजनी 02 किलो 140 ग्राम जप्त किया एव मोटर सायकल चालक नारायणसिह पिता बहादुरसिह राजपुत उम्र 35 साल जाति राजपुत निवासी धरला थाना बेगु जिला चित्तोडगढ राजस्थान के विरूद्ध अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया आरोपी से अवैध मादक पदार्थ अफीम के सबध मे पुछताछ कर अग्रीम कार्यवाही कि जावेगी।
कार्यवाही क्रमांक 03 – पुलिस थाना सिंगोली – दिनांक 04.04.2026 को वाहन चौकिंग से वापस आने के दौरान 02 संद्विग्ध के दौरान ग्राम धोगवा के यात्री प्रतिक्षालय के अन्दर दो व्यक्ति दोनो एक एक बैग हाथ में तथा एक एक पिठ्ठू बैग पीठ पर टांगे हुवे संदिग्ध अवस्था में खड़े थे पुलिस की गाड़ी व पुलिस को देखकर दोनो व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे शंका होने पर शासकीय वाहन व फोर्स, पंचान की मदद से आरोपियो बलदेव सिंह व सुनील कुमार के कब्जे से 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियो 01. बलदेव सिंह पिता ईश्वर सिंह जाति रायसिख सरदार उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 3ैत्ॅ राठीखेड़ा तहसील थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान हालमुकाम पुलिस चौकी सुरेशिया के पास गुरूद्वारे का मकान हनुमानगढ़ राजस्थान 02. सुनील कुमार पिता हंसराज देवव्रत जाति जाट उम्र 24 साल निवासी 3 स्रॅ लीलावती वार्ड न. 05 थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से जप्तशुदा अवैध पीसा मादक पदार्थ के स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जप्त मश्रुका – 500 ग्राम एमडी, 02 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम, 67 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचुरा, हुंडई कम्पनी की आई 20 कार, बिना नम्बर की एचएफ डिलक्स मोटर सायकल
गिरफ्तार आरोपीगण –
1. राजूराम पिता हरिराम जाट उम्र 42 साल निवासी ग्राम बलाया थाना मुंडवा जिला नागौर, राजस्थान
2. नारायणसिह पिता बहादुरसिह राजपुत उम्र 35 साल जाति राजपुत निवासी ंध्ंारला थाना बेगु जिला चित्तोडगढ राजस्थन
3. बलदेव सिंहपिता ईश्वर सि ंह जाति रायसिख सरदार उम्र 35 साल निवासी वराठीखेड़ा तहसील थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान हालमुकाम पुलिस चौकी सुरेशिया के पास गुरूद्वारे का मकान हनुमानगढ़ राजस्थान
4. सुनील कुमार पिता हंसराज देवव्रत जाति जाट उम्र 24 साल निवासी
लीलावती वार्ड न. 05 थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान
सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाहियों में चौकी प्रभारी नयागांव थाना जावद, थाना प्रभारी जीरन एवं थाना प्रभारी सिंगोली सहित चौकी नयागांव, थाना जीरन एवं थाना सिंगोली की पुलिस टीम का सराहनीय यागदान रहा।








