पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्वेश्य से जिलें के पुलिस थाना में शांति समिति एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्यों की बैठकें आयोजित की गई। पुलिस थाना नीमच केंट एवं पुलिस थाना नीमच सिटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल द्वारा एवं पुलिस थाना जावद में अअपु जावद श्री रोहित राठौर, पुलिस थाना मनासा में अअपु मनासा श्रीमति निकीता सिंह तथा अन्य पुलिस थानों में थाना प्रभारियों द्वारा ताजियों, अखाड़ों एवं जुलूसों के आयोजकों की बैठकें आयोजित की जाकर मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। बैठक के दौरान उपस्थित शांति समिति एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्यों से आगामी पर्व के आयोजन, जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक आश्वासन प्रदान किया गया।
बैठकों के दौरान सभी सदस्यों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों का प्रसार न करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content