जिला नीमच के पुलिस थाना नीमच सिटी, बघाना, मनासा, कुकडेंश्वर, जावद, रतनगढ़ एवं सिंगोली में दिनांक 17.03.2026 को रंगतेरस का त्यौहार मनाया जावेंगा। इस दौरान थाना क्षेत्रों में रंगतेरस की गैर निकाली जावेंगी।
रंगतेरस के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा जिलें में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ रंगतेरस का त्यौहार मनाये जाने को दृष्टिगत् रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं संबंधित थाना प्रभारियों को पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों एवं रंगतेरस गैर के दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी आवश्यक निर्देश जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिये गये है।
रंगतेरस के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु जिलें के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। दिनांक 16.03.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जावद में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से रंगतेरस के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाये रखने की अपील की गई। जावद क्षेत्र में रंगतेरस के त्यौहार को दृष्टिगत् रखते हुए एसडीओपी जावद श्री रोहित राठौर द्वारा गैर के आयोजकों की बैठक ली जाकर त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार से पुलिस थाना नीमच केंट एवं नीमच सिटी क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक नीमच सुश्री किरण चौहान एवं मनासा क्षेत्र में प्रभारी एसडीओपी श्रीमति निकीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से रंगतेरस के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाये रखने की अपील की गई।













