दिनांक 28 मार्च को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नीमच पुलिस द्वारा जिला स्तर पर साइक्लोथोन रैली का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। साइक्लोथोन रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवं स्वयं भी रैली में शामिल हुए। रैली सीआरपीएफ नीमच के सरदार वल्लभभाई पटेल गेट से प्रारंभ होकर चौपड़ा चौराहा, विजय टाकीज चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक होते हुए पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर समाप्त हुई। इस साइक्लोथोन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा।
दिनांक 28 मार्च को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नीमच पुलिस द्वारा आियोजित साइक्लोथोन रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, सुबेदार सुरेश सिसोदिया, रीडर-टू-एसपी उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह गौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया।









