आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच में नवागत पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला नीमच का पदभार गृहण करने के पश्चात सायः 05ः00 बजें पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय लिया जाकर जिलें की भौगोलिक स्थिति, पुलिस थानों एवं उनके क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा की गई। एस.पी. श्री राजेश व्यास द्वारा बैठक में जिले में किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के कड़ें निर्देश देते हुए कहा कि अपराध रोकना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों तथा समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए विशेष दिशा-निर्देश दिये गए।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा मुख्य मार्गों एवं चौराहांें तथा तिराहों पर विशेष निगरानी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रभावी रात्रि गश्त करने तथा आमजन से सतत संवाद बनाए रखने के लिए कहा गया।
नवागत एसपी श्री व्यास द्वारा पुलिस थानों का रिकार्ड व्यवस्थित रखने, लंबित अपराधोें एवं माल का समय पर निराकरण करने, एनडीपीएस के प्रकरणों में पारदर्शिता रखने, थाना क्षेत्रों में घटित साम्प्रदायिक घटनाओें की सूचना से शीघ्र पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने, एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट को मेडलेपर पोर्टल के माध्यम से भेजने तथा प्राप्त करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने, सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने, ई-साक्ष्य आधारित विवेचना को मजबूत बनाने तथा साइबर अपराध एवं महिला अपराध के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आमजन को इन अपराधों से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया जा सके।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रोहित राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति निकीता सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया, प्रभारी पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच निरीक्षक शिव रघुवंशी सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्टेनो-टू-एसपी, रीडर-टू एसपी, प्रभारी सायबर सेल एवं जिला विशेष शाखा उपस्थित रहें।







