माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट द्वारा 05 लाख 50 हजार मुल्य की 55.10 ग्राम एमडी जप्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 26.12.2025 को थाना नीमच केंट के सउनि अखिलेश घोंगडे द्वारा प्राप्त मुखबीर सूचना पर एन.डी.पी.एस एक्ट के समस्त आज्ञापक नियमों का पालन कर कार्यवाही करते हुये भरभडिया फंटा के पास भरभडिया नीमच रोड पर से आरोपी मुबीन पिता अब्दुल रशीद मंसुरी, उम्र 37 साल, निवासी डाक बंगले के पास नीमच सिटी के कब्जें से कुल 55.10 ग्राम अवेध मादक पदार्थ एम.डी. मय टीवीएस स्पोर्टस ई.एल.एस मोटर सायकल नम्बर एमपी/44/जेडएफ/6405 के जप्त कर पुलिस थाना नीमच कंेट पर अपराध क्रमांक 585/2025 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना आरोपी मुबीन से जप्त एम.डी. के स्त्रोतांे के संबंध में पुछते आरोपी मुबीन द्वारा जप्त एम.डी. मनासा के जोर सिंह से लाकर नीमच के साहिल पिता शाकिर पठान निवासी अम्बेडकर कॉलोनी नीमच, राजा उर्फ जुनेद पिता हनीफ कुरैशी निवासी अम्बेडकर कॉलोनी व सलमान उर्फ छोटू पिता शाबिर खॉन निवासी स्कीम नं. 08 नीमच को देने जाना बताया। जो अपराध में उक्त चारों आरोपियों को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट का आरोपी बनाया गया।
अनुसंधान के दौरान दिनांक 27.12.2025 को आरोपी साहिल पिता शाकिर पठान, उम्र 19 साल, निवासी अम्बेडकर कॉलोनी नीमच को गिरफतार कर अपराध में पुछताछ करते जुर्म स्वीकार कर अपने साथी राजा कुरैशी व सलमान के साथ मिलकर एम.डी. नीमच व आस पास बेंचना बताया। बाद उक्त आरोपी मुबीन व साहिल को माननीय न्यायालय समक्ष पेश किया गया।
जप्त मश्रुका – 55.10 ग्राम एमडी मुल्य 05 लाख 50 हजार एवं मोटर सायकल कुल जप्त मश्रुका 06 लाख रूपयें

नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. मुबीन पिता अब्दुल रशीद मंसुरी, उम्र 37 साल, निवासी डाक बंगले के पास नीमच सिटी, थाना नीमचसिटी, जिला नीमच
02. साहिल पिता शाकिर पठान, उम्र 19 साल, निवासी अम्बेडकर कॉलोनी नीमच, थाना नीमचकेंट, जिला नीमच

नाम फरार आरोपी-
01. राजा उर्फ जुनेद पिता हनीफ कुरैशी, निवासी अम्बेडकर कॉलोनी नीमच
02. सलमान उर्फ छोटू पिता शाबिर खॉन, निवासी स्कीम नं. 08 नीमच
03. जोरसिंह उर्फ बन्ना, जाति बंजारा, निवासी ग्राम खेडी थाना मनासा

महत्वपुर्ण योगदान:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निलेश अवस्थी थाना प्रभारी नीमच केंट, पुलिस थाना नीमच केंट टीम, सायबर सेल नीमच एवं जिला विशेष शाखा टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

keyboard_arrow_up
Skip to content