1- पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा सायबर सेल को धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दे एवं सायबर टीम को किया गया निर्देशित।
2- सायबर सेल द्वारा वर्ष 2026 में माह जनवरी एवं फरवरी में राशि 4,66,500/- रूपयें पेमेन्ट गेटवे, वालेट्स, ईकॉमर्स वेबसाईट्स एवं माननीय न्यायालय के आदेश के माध्यम के माध्यम से कराई रिफंड।
3- सायबर सेल द्वारा वर्ष 2024-2025 में प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करते हुये पेमेन्ट गेटवे, वालेट्स, ईकॉमर्स वेबसाईट्स एवं माननीय न्यायालय के आदेश के माध्यम से वर्ष 2025 में कुल 38 लाख/- रूपयें की राशि आवेदकों के वास्तविक खातों में करवाई रिफण्ड।
4- जनवरी एवं फरवरी 2026 मे प्राप्त साइबर फ़्रॉड के आवेदनो मे साइबर सेल नीमच द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 35 लाख रूपये बैंक खातों में कराये होल्ड!

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिला नीमच में प्राप्त धोखाधड़ी संबंधी शिकायतांे को गंभीरता से लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दे एवं सायबर टीम निर्देशित किया गया था। सायबर सेल नीमच द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में वर्ष 2026 में प्राप्त शिकायतों में से 10 शिकायतों में फ्रीज की गई कुल 4,66,500/- रूपयें की राशि को पेमेन्ट गेटवे, वालेट्स, ईकॉमर्स वेबसाईट्स एवं माननीय न्यायालय के आदेश के माध्यम से आवेदकों के वास्तविक खातों में रिफण्ड करवाया गया है। इसके अतिरिक्त जनवरी एवं फरवरी 2026 मे प्राप्त साइबर फ़्रॉड के आवेदनो मे साइबर सेल नीमच द्वारा कार्यवाही करते हुए लगभग 35 लाख रूपये बैंक खातों में होल्ड कराये गये है जिसको पीड़ितो के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया प्रचलित है।
विदित् हो कि पूर्व में सायबर सेल द्वारा वर्ष 2024-2025 में प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करते हुये पेमेन्ट गेटवे, वालेट्स, ईकॉमर्स वेबसाईट्स एवं माननीय न्यायालय के आदेश के माध्यम से वर्ष 2025 में कुल 38 लाख रूपयें की राशि आवेदकों के वास्तविक खातों में रिफण्ड करवाई गई है।
नीमच पुलिस की अपील – नीमच पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत करे अथवा NCRP पोर्टल, नजदिकी पुलिस स्टेशन एवं सायबर सेल पर शिकायत दर्ज करें। साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। किसी के लालच में नही आये। आनजाने लिंक पर क्लिक न करें। सतर्क रहे, जागरुक रहे।

keyboard_arrow_up
Skip to content